महिला के सामने शर्मनाक हरकत करने वाला फरार थानेदार हुआ अरेस्ट
हस्तमैथुन करने वाला फरार थानेदार अरेस्ट, गंभीर धाराओं में केस, DIG ने किया बर्खास्त

महिला फरियादी के साथ अश्लील हरकत करने वाले फरार हुए एसओ भीष्मपाल सिंह को पुलिस ने बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है। और साथ ही उन पर गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है।
बता दें कि एसपी श्रीपति मिश्र ने आरोपी थानेदार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गौरतलब है कि थाने में हस्तमैथुन का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी थानेदार भीष्मपाल सिंह फरार हो गया था।
वहीं,एसपी ने थानेदार के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। देवरिया के एसपी की रिपोर्ट पर डीआईजी रेंज राजेश मोदक ने आरोपी दरोगा को बर्खास्त कर दिया।एसओ भीष्मपाल सिंह यादव वीडियो वायरल होने के बाद जिला छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने फुर्ती दिखाई और 24 घंटे के अंदर एसओ को बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया।
वेबसाइट पर advertisement के लिए काॅन्टेक्ट फाॅर्म भरें
अन्य वीडियो