भोजपुरी गायक 21.508 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
पकड़े गए गायक की शिनाख्त विनय शर्मा के रूप में हुई जिनके बारे में कहा जा रहा है कि इन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए 100 से अधिक गाने गा चुके हैं

नई दिल्ली: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों पर भी नशे के कारोबार के आरोप लगे हैं। राजधानी दिल्ली में 100 से अधिक गाने गा चुके भोजपुरी गायक को नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विनय शर्मा के रूप में पहचाने गए आरोपी को 21.508 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। नवजीवन इंडिया डाट काम ने दी है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड के कर्मचारियों को 10 अगस्त को विशेष सूचना मिली थी कि विनय नाम का एक ड्रग तस्कर इंद्रपुरी के टोडापुर गांव के शास्त्री मार्ग टी प्वाइंट पर किसी से मिलने आएगा।
इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की, जिसने टोडापुर के पास जाल बिछाया और सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी विनय को देखा गया। डीसीपी बंसल ने कहा, "पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से कुल 21.508 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।" इसी के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गायक को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी खबरों एवं जानकारियों से अवगत होने के लिए इस वीडियो लिंक को क्लिक करना ना भूले
वेबसाइट पर advertisement के लिए काॅन्टेक्ट फाॅर्म भरें
अन्य वीडियो