धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। धोनी ने ये जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर की है।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।
वेबसाइट पर advertisement के लिए काॅन्टेक्ट फाॅर्म भरें
अन्य वीडियो