उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भगवा लहर ने विपक्ष की तमाम कोशिशों को ध्वस्त कर दिया। भाजपा गठबंधन ने 273 सीटों पर जीत हासिल करके लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया।