AIMIM के महाराष्ट्र अध्यक्ष और औरंगाबाद के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील साहब ने आज औरंगाबाद के उलेमाओं के साथ पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने एक निवेदन सौंपा जिसमें मांग की गई कि पैगंबर मोहम्मद PBUH के खिलाफ विवादित बयान देने वाले रामगिरी के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।
इम्तियाज जलील और उलेमाओं ने इस मुलाकात में स्पष्ट किया कि भारतीय मुसलमान या दुनिया का कोई भी मुसलमान, प्रोफेट मोहम्मद PBUH की शान में गुस्ताखी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि मुसलमान हिंसा में विश्वास नहीं रखते और संविधान के दायरे में रहकर अपनी बात रखते हैं।
उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश करने वाले रामगिरी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।
वही वारिस पठान ने वीडियो जारी करते हुए एलान किया कि भारतीय मुसलमान या दुनिया का कोई भी मुसलमान हमारे पैगंबर मोहम्मद PBUH की शान में गुस्ताखी को कभी भी, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। हम हिंसा में विश्वास नहीं रखते और संविधान के दायरे में रहकर अपनी बात रखते हैं।
हमारी महाराष्ट्र सरकार से यह मांग है कि उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए जिसने प्रोफेट मोहम्मद PBUH की शान में गुस्ताखी की है और सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश की है। इस महाराज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और समाज में शांति बनी रहे।
