Noida Traffic Police Gives Special Gift: No Challans for Women on Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस का तोहफा: महिलाओं के लिए NO चालान Day का एलान

रक्षाबंधन के इस खास मौके पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ऐलान किया है कि इस दिन महिलाओं के चालान नहीं काटे जाएंगे। हालांकि, ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। 19 और 20 अगस्त को पूरे प्रदेश की महिलाएं इन बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आज के दिन “No Challan Day” का ऐलान किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि ट्रैफिक नियमों के पालन की पुष्टि की जाए और इस दिन महिलाओं को बिना किसी चिंता के अपने परिवार के साथ समय बिताने की सुविधा मिले।

सुरक्षा के दृष्टिगत, पुलिस ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा जांच की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अगर महिलाएं अपने भाई के साथ टू-व्हीलर पर यात्रा कर रही हैं, तो उन्हें वाहन चेकिंग के दौरान परेशान नहीं किया जाएगा, हालांकि हेलमेट पहनने की सलाह दी गई है।

Author

Gold Price in India

त्योहारों के कारण सोने की मांग बढ़ी, कारोबारियों को उम्मीद: भाव में मजबूती

RBI's Major Action: Huge Fines Imposed on Bank and Finance Companies

आरबीआई का बड़ा एक्शन: एक बैंक और दो फाइनेंस कंपनियों पर लाखों का जुर्माना