भारत में पर्यटन का तेजी से बढ़ता रुझान जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय विकास को नई गति दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह कई गंभीर चुनौतियों को भी जन्म दे रहा है, क्योंकि लोकप्रिय पर्यटन स्थल अब अत्यधिक भीड़, ट्रैफिक जाम और पर्यावरणीय दबाव से जूझ रहे हैं।
खासकर उत्तर भारत के हिल स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर जहां सीमित संसाधनों के बावजूद भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं जिससे न केवल प्राकृतिक संतुलन प्रभावित होता है बल्कि स्थानीय जीवन भी अस्त-व्यस्त हो जाता है, वहीं हाल के समय में कुछ राज्यों के बीच पर्यटन को लेकर सोशल मीडिया पर “बायकॉट” जैसी बहसें भी देखने को मिली हैं जिससे पर्यटकों में भ्रम और राज्यों की छवि पर असर पड़ा है।
इसके अलावा पर्यटकों की लापरवाही जैसे कचरा फैलाना, शोरगुल और सांस्कृतिक स्थलों की अनदेखी स्थानीय विरासत और संस्कृति के लिए खतरा बन रही है, ऐसे में सरकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है जिसमें पर्यटन स्थलों का संतुलित विकास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सख्त पर्यावरण नियम, भीड़ प्रबंधन और डिजिटल निगरानी जैसे कदम शामिल होने चाहिए, साथ ही स्थानीय संस्कृति को बचाने के लिए जागरूकता अभियान और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना जरूरी है ताकि पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं बल्कि सतत विकास का माध्यम बन सके ।
अंततः यदि सही नीति और जिम्मेदारी के साथ कदम नहीं उठाए गए तो यह बढ़ता पर्यटन भारत के प्राकृतिक और सांस्कृतिक संतुलन के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।
