CBI Reaches Lady Doctor’s Home After RG Kar Hospital; Investigates Secrets of Torn Diary

आरजी कर अस्पताल के बाद सीबीआई लेडी डॉक्टर के घर पर, फटी डायरी के राज का करेगी खुलासा

कोलकाता में एक लेडी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले की जांच में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और मुख्य आरोपी संजय रॉय पर फोकस किया है। सीबीआई आज संजय रॉय का चौथा साइकोलॉजिकल टेस्ट करेगी, जबकि संदीप घोष को रविवार को लगातार चौथे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया। संदीप घोष को रविवार को करीब साढ़े 13 घंटे तक पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से बाहर देखा गया।

इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्रीय गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा है। कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने कहा कि लेडी डॉक्टर को न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। रक्षा बंधन के मौके पर बीजेपी महिला मोर्चा ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राखी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें वे राज्यपाल को भी राखी बांधेंगी।

Author

Sensex Opening Bell: Stock Market Gains on Raksha Bandhan, Sensex Rises by 200 Points, Nifty Crosses 24,600

सेंसेक्स ओपनिंग बेल: रक्षाबंधन के दिन शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार

Gold Price in India

त्योहारों के कारण सोने की मांग बढ़ी, कारोबारियों को उम्मीद: भाव में मजबूती