IMA Revokes Membership of Former RG Kar Medical College Principal in Kolkata Trainee Doctor Rape-Murder Case

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामले में IMA ने RG कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल सस्पेंड

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप और हत्या मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। IMA ने डॉ. घोष की सदस्यता रद्द कर दी है। IMA के महासचिव डॉ. अनिल कुमार जे. नायक द्वारा आज ही डॉ. संदीप घोष का निलंबन आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश में कहा गया है कि IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन द्वारा गठित अनुशासनात्मक समिति ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट के रेप और हत्या के मामले का संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया है। इसके साथ ही डॉ. अशोकन ने कुछ समय पहले पीड़िता के घर जाकर उसके माता-पिता से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने डॉ. संदीप घोष पर इस मामले में संवेदनशीलता की कमी और अन्य आरोप लगाए थे।

IMA ने आगे कहा, “आपके द्वारा पूरे चिकित्सा पेशे को बदनाम करने की प्रकृति के कारण IMA की बंगाल राज्य शाखा और अन्य डॉक्टरों की एसोसिएशनें लगातार आपके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। इसलिए, IMA की अनुशासनात्मक समिति ने आपकी IMA सदस्यता को निलंबित कर दिया है।”

गौरतलब है कि डॉ. संदीप घोष, जो वर्तमान में CBI की जांच के दायरे में हैं, न केवल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे, बल्कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कोलकाता शाखा के वाइस प्रेसिडेंट भी थे।

Author

Kangana Ranaut Faces Backlash in Punjab Over Controversial Remarks, AAP Criticizes Strongly

हरियाणा विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने किया कंगना रनौत किनारा , कांग्रेस ने किया हमला

CCI Approves Merger of Reliance and Disney India Media Assets

CCI ने रिलायंस और डिज्नी इंडिया के मीडिया एसेट्स के विलय को दी मंजूरी