ED Action Against MLA Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से आई है।
सोमवार, 2 सितंबर की सुबह, AAP विधायक ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि ED की टीम दिल्ली पुलिस के साथ उनके घर पहुंची और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया। इस पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया देते हुए ED की रेड का वीडियो साझा किया और प्रधानमंत्री तथा ED की तानाशाही का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार, जब जांच एजेंसी की टीम दिल्ली पुलिस के साथ अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची, तो उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। ईडी की टीम वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Waqf Board money laundering case) की जांच के सिलसिले में विधायक के घर पर छापा मारने पहुंची थी।
