पैकेट पर कुछ और, अंदर कुछ और? FSSAI ने 3 बड़ी कंपनियों से मांगा जवाब, 7 दिन में देनी होगी सफाई

खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग और विज्ञापन दावों को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। FSSAI ने Lotte India, Kubera Foods और Ferns N Petals (FNP) को कथित रूप से भ्रामक लेबलिंग और गलत दावों को लेकर नोटिस जारी किया है। कंपनियों को 7 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

FSSAI ने Lotte India के कई उत्पादों पर सवाल उठाए हैं। इनमें Lotte Choco Pie के कुछ वेरिएंट, Fruitz Eclairs, Pepero Biscuit Sticks और Lolly Bliss Lollipops शामिल हैं। नियामक के अनुसार, कुछ उत्पादों पर किए गए दावे और पैकेजिंग की जानकारी वास्तविक सामग्री से मेल नहीं खाते।

Fruitz Eclairs के मामले में FSSAI ने कहा कि नाम और पैकिंग से असली फल होने का भ्रम पैदा होता है, जबकि उत्पाद में वास्तविक फल मौजूद नहीं है।Kubera Foods के Soft and Fresh Cream Bun Pineapple को लेकर भी आपत्ति जताई गई है।

पैक पर “100% Natural” और “No Preservatives, Colours & Flavours” जैसे दावे किए गए थे, लेकिन सामग्री सूची में INS 282 प्रिजर्वेटिव, INS 110 कलर और कृत्रिम फ्लेवरिंग पदार्थों का उल्लेख पाया गया।वहीं, FNP के Roasted Almond Chocolate को लेकर FSSAI ने “Premium Chocolate” दावे पर सवाल उठाए हैं।

नियामक के अनुसार, उत्पाद में वेजिटेबल फैट का उपयोग किया गया, लेकिन इसके लिए जरूरी घोषणा और पोषण संबंधी जानकारी में कमियां पाई गईं

FSSAI की यह कार्रवाई खाद्य कंपनियों को स्पष्ट संदेश देती है कि पैकेट के फ्रंट पर किए गए दावे और पीछे दी गई सामग्री की जानकारी में पारदर्शिता जरूरी है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए नियामक अब पैकेजिंग और विज्ञापन दावों की सख्त निगरानी कर रहा है।

Author

नवजात के इलाज को लेकर विवाद, अस्पताल में डॉक्टरों पर हमला: ठाणे कांड के बाद महाराष्ट्र में गुस्सा

48 घंटे में गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘Satluj’: OTT रिलीज, सरकारी रोक और पंजाब की सियासत के बीच बढ़ा विवाद

Leave a Reply