संसद का आखिरी दिन: 19 दिन के हंगामे के बाद आज होगा फैसला, FCRA से लेकर अमित शाह के बयान तक पर नजर

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को अपने अंतिम और 19वें निर्धारित बैठक दिवस के साथ समाप्त होने जा रहा है। पूरे सत्र के दौरान पेपर लीक, छात्र प्रदर्शन, अमित शाह के बयान, विपक्षी विरोध और कई अहम विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिला। अब अंतिम दिन भी सदन के भीतर और संसद परिसर के बाहर सियासी घमासान जारी रहने के आसार हैं।

अंतिम दिन सबसे ज्यादा नजर Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 पर रहेगी। विपक्ष, गैर-लाभकारी संगठनों और कुछ राज्य सरकारों की आपत्तियों के बाद केंद्र ने इस विधेयक को Joint Parliamentary Committee यानी JPC के पास भेजने का प्रस्ताव रखा है।

इसके अलावा Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026, Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill और Appropriation (No. 3) Bill समेत कई विधायी मुद्दे भी अंतिम दिन के एजेंडे में हैं।

इस बीच विपक्षी सांसद छात्र प्रदर्शनों के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से संसद में जवाब की मांग पर कायम हैं। मकर द्वार पर विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन के दौरान लगातार “अमित शाह जवाब दो” जैसे नारे लगाए गए। विपक्ष का आरोप है कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही से बच रही है, जबकि सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर जानबूझकर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है।
पिछले दिनों मकर द्वार पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आमने-सामने प्रदर्शन भी देखने को मिला।

बीजेपी सांसदों ने झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया, जबकि विपक्षी दल राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितताओं और छात्र प्रदर्शनों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी भी देखने को मिली।

सत्र के दौरान हंगामे के बीच कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए। केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने वाला विधेयक लोकसभा से पारित हुआ, जबकि Tribunals Reforms Bill दोनों सदनों से मंजूर हुआ। National Co-operative Development Corporation (Amendment) Bill भी लोकसभा में पारित किया गया। विपक्ष ने कई विधेयकों को बिना पर्याप्त चर्चा के वॉइस वोट से पारित किए जाने पर सवाल उठाए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स संशोधनों को लेकर स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं और छोटे दुकानदारों पर UPI ट्रांजैक्शन चार्ज लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। वहीं सरकार ने डेटा सेंटर, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रॉनिक्स-सेंमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक टैक्स प्रोत्साहनों का भी प्रस्ताव रखा है।


लगातार हो रहे हंगामे और स्थगन को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिंता जताई और सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सहमति बनाने की अपील की। दूसरी ओर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर राजनीतिक विरोध के नाम पर Question Hour और Zero Hour को बाधित करने का आरोप लगाया।

अब अंतिम दिन दोनों सदनों में लंबित विधायी कार्यों के साथ पूरे सत्र का समापन होगा। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति के valedictory remarks के बाद दोनों सदनों को sine die स्थगित किया जाएगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है-19 दिनों के सियासी घमासान के बाद संसद का आखिरी दिन बहस के नाम रहेगा या फिर हंगामे के?

Author

नकली पनीर पर देशभर में शिकंजा, महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्यों में कार्रवाई तेज

झारखंड में छात्र आंदोलन ने पकड़ा उग्र रूप: विधानसभा घेराव, लाठीचार्ज और बंद के बीच ‘CBI जांच’ पर अड़े अभ्यर्थी

Leave a Reply