38 की उम्र में शुरू किया सपना, 43 पर माउंट एल्ब्रस की चोटी पर लहराया तिरंगा; शिवानी मेहरोत्रा की कहानी हौसले की मिसाल

मुंबई में रहने वाली 43 वर्षीय योग टीचर और फिटनेस कोच शिवानी मेहरोत्रा ने रूस की 5,642 मीटर ऊंची माउंट एल्ब्रस चोटी फतह कर 15 अगस्त को वहां तिरंगा फहराया। सीतापुर से ताल्लुक रखने वाली शिवानी पत्नी और मां होने के साथ-साथ एक अल्ट्रा-रनर भी हैं।

उनका पर्वतारोहण सफर 2019 में 38 साल की उम्र में एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक से शुरू हुआ था। जनवरी 2026 में उन्होंने माउंट किलिमंजारो भी फतह किया। एल्ब्रस की आखिरी चढ़ाई उन्होंने 15 अगस्त की रात करीब 2 बजे शुरू की और माइनस तापमान, तेज बर्फीली हवाओं और कम ऑक्सीजन के बीच करीब 4.5 घंटे बाद शिखर पर पहुंचीं।

शिवानी अपनी ट्रेनिंग और अभियानों का खर्च मुख्य रूप से योग कोचिंग से हुई बचत से उठाती हैं। अब उनका अगला बड़ा सपना Seven Summits पूरा करना और माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है।

उनका संदेश है-उम्र सिर्फ एक नंबर है। अनुशासन और मजबूत इरादे के साथ सपने किसी भी उम्र में पूरे किए जा सकते हैं।

Author

₹22,000 करोड़ के दावे के बदले ₹6.5 करोड़: Subhash Chandra की Personal Insolvency Plan को NCLT की मंजूरी

बांद्रा की सड़क पर 8 साल के अंश की आखिरी सांस SUV की टक्कर ने उजाड़ दिया परिवार

Leave a Reply