सलमान खुर्शीद ने जीते इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के चुनाव, आरएसएस समर्थित प्रत्‍याशी को हराया

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) के अध्यक्ष पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम के अनुसार, सलमान खुर्शीद को कुल 728 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आसिफ हबीब को 278 वोट प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि आरएसएस समर्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक माजिद अहमद तालिकोटी भी इस चुनाव में खड़े थे, लेकिन उन्हें केवल 227 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।

चुनाव परिणाम आने के बाद, सलमान खुर्शीद ने अपनी जीत पर खुशी व्यक्त की और कहा कि वह इस पद को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने IICC के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया। खुर्शीद ने कहा कि वह IICC के मूल्यों को संरक्षित रखते हुए संगठन की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे।

इससे पहले, सात अगस्त को सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश में हो रहे हंगामे को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उनका कहना था कि भले ही सतह पर हालात सामान्य दिख रहे हों, लेकिन भारत में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं।

खुर्शीद की जीत से कांग्रेस पार्टी को एक नई उम्मीद मिली है और यह परिणाम राजनीति में एक नई दिशा को संकेत देता है।

Author

मंकीपॉक्स वायरस पर WHO ने की वैश्विक आपातकाल की घोषणा

Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman (MBS) expresses concerns over his safety amid potential Saudi-Israel deal negotiations.

सऊदी प्रिंस की सुरक्षा पर खतरा: सऊदी-इज़राइल समझौता बनी वजह