पंजाब पुलिस की चौकसी से सुखबीर बादल पर हमले की साजिश नाकाम

चंडीगढ़, 4 दिसंबर: Sukhbir Singh Badal Firing Attack: पंजाब पुलिस की सतर्कता के चलते आज शिरोमणि अकाली दल के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश नाकाम कर दी गई ।

श्री अकाल तख्त साहिब से तनखैइया घोषित किए गए सुखबीर बादल श्री हरमंदिर साहिब में सेवारत थे, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे।इसी के चलते आज सुबह सुखबीर बादल पर हमला करने वाले हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पंजाब में हालात खराब करने की साजिश को नाकाम कर दिया गया, जिसका श्रेय पंजाब पुलिस को जाता है.

Author

भगवंत मान सरकार ने जन सेवाओं में नया मापदंड स्थापित किया

मुख्यमंत्री की ओर से सामान्य परिस्थितियों में जान गंवाने वाले 86 सैनिकों के लिए 21.50 करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेसिया को मंजूरी

Leave a Reply