माँवां धियां सत्कार योजना’ में लुधियाना सबसे आगे, पूरे पंजाब में 68.9 लाख लाभार्थियों का पंजीकरण

चंडीगढ़, 15 जुलाई 2026: पंजाब सरकार की ‘माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण में लुधियाना राज्य का सबसे अग्रणी जिला बनकर उभरा है। 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, लुधियाना में 7.4 लाख लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है।

इसके बाद पटियाला (5.3 लाख), अमृतसर (4.9 लाख), जालंधर (4.8 लाख), गुरदासपुर (4.4 लाख) और होशियारपुर (4.2 लाख) का स्थान है। वहीं, मालेरकोटला में सबसे कम 1.3 लाख लाभार्थियों का पंजीकरण दर्ज किया गया है।

पूरे राज्य में अब तक इस योजना के तहत कुल 68.9 लाख लाभार्थी पंजीकृत हो चुके हैं।पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अधिक आबादी, मजबूत प्रशासनिक नेटवर्क और सरकारी योजनाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे जिलों में पंजीकरण संख्या अधिक रही है।

उन्होंने कहा कि योजना को अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी समन्वित रूप से कार्य कर रही है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बड़े शहरी और ग्रामीण जिलों में पात्र परिवारों की संख्या अधिक होने के साथ-साथ जन्म पंजीकरण, आधार, बैंक खातों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बेहतर उपलब्धता ने भी पंजीकरण प्रक्रिया को गति दी है।

जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान और आवेदन सत्यापन की प्रभावी व्यवस्था ने भी लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके विपरीत, मालेरकोटला जैसे अपेक्षाकृत कम आबादी वाले जिलों में पात्र परिवारों की संख्या कम होने के कारण पंजीकरण भी सीमित रहा।

राज्य सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों तक सामाजिक सुरक्षा और सहायता पहुंचाना है तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक लाभार्थियों को इससे जोड़ने के प्रयास जारी रहेंगे।

Author

पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीजों को ₹4.15 करोड़ का कैशलेस स्ट्रोक उपचार

नोएडा के मामूरा में दर्दनाक अग्निकांड: PG बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो युवाओं की मौत

Leave a Reply