मुख्यमंत्री भगवंत मान की बड़ी घोषणा: ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं के खातों में ₹3000–₹4500 की पहली किस्त, पंजाब में महिला सशक्तिकरण की नई शुरुआत

फतेहगढ़ साहिब में विकास कार्यों के उद्घाटन और ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी,

जिसमें अनुसूचित जाति की माताओं-बहनों को ₹4500 और अन्य सभी श्रेणियों की महिलाओं को ₹3000 की राशि दी जाएगी, यह राशि बिना किसी मध्यस्थ के सीधे DBT के माध्यम से खातों में पहुंचेगी और लगभग 97% महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिला आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है,

जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने इस योजना के लिए ₹9300 करोड़ का बजट निर्धारित किया है, इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने जनता से दूरी बनाकर शासन किया जबकि मौजूदा सरकार लोगों के बीच जाकर काम कर रही है, साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार रहेगी,

तब तक यह वित्तीय सहायता लगातार जारी रहेगी, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है ताकि “रंगला पंजाब” का सपना साकार हो सके, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया,

इस घोषणा को राज्य में महिलाओं के लिए एक बड़े सामाजिक और आर्थिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक भागीदारी और मजबूत होगी।

Author

मुंबई में Water Crisis Alarm: कम बारिश, बढ़ती आबादी और सिस्टम फेल?

Leave a Reply