समुद्र से डिजिटल तक भारत का विस्तार, PM मोदी के सेशेल्स दौरे में रक्षा, UPI और विकास पर ऐतिहासिक समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 से 29 जून 2026 तक का सेशेल्स दौरा भारत की विदेश नीति के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है, जहां यह यात्रा सेशेल्स की 50वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर हुई और भारत को मुख्य साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया था, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल किया गया, जो दोनों देशों के संबंधों में बढ़ते विश्वास और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और विकास सहयोग जैसे मुद्दों पर प्रारंभिक चर्चा शुरू हुई, जबकि दूसरे दिन भारत और सेशेल्स के बीच उच्च स्तरीय वार्ता हुई जिसमें राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक विकास, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस यात्रा में रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत ने कई महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किए, जिसमें फास्ट पेट्रोल वेसल PS Lespwar, छह एंबुलेंस, दस उपयोगी वाहन और पांच लेजर रैडियल बोट शामिल हैं, साथ ही समुद्री निगरानी और प्रशिक्षण सहायता के लिए चार भारतीय सैन्य सलाहकारों की तैनाती पर भी सहमति बनी, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को नई मजबूती मिली है।

इसके अलावा भारत ने सेशेल्स को लगभग ₹1,250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट प्रदान की है, जिसका उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, सार्वजनिक सेवाओं और क्षमता निर्माण परियोजनाओं में किया जाएगा, वहीं डिजिटल सहयोग के तहत UPI प्रणाली को सेशेल्स में लागू करने पर भी सहमति बनी है जिससे डिजिटल भुगतान, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और भारत–सेशेल्स संबंधों को भविष्य की साझेदारी के रूप में बताया, साथ ही उन्होंने पर्यावरणीय पहल के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जलवायु सहयोग को भी संदेश मिला,

कुल मिलाकर यह यात्रा भारत की इंडो-पैसिफिक रणनीति, विकास कूटनीति और डिजिटल विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

Author

अयोध्या विवाद पर सियासी बयानबाज़ी तेज, अरविंद केजरीवाल के सामाजिक बहिष्कार वाले बयान से गरमाई राजनीति

जयपुर परीक्षा केंद्र में पेपर वितरण में गड़बड़ी से हंगामा, पेपर लीक के आरोपों की जांच शुरू

Leave a Reply