भारतीय मूल के अमेरिकी दंपति अनुराधा और विकास सिन्हा ने अमेरिका की University of North Texas (UNT) को 20 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹168 करोड़ का ऐतिहासिक दान देने का ऐलान किया है। यह UNT के इतिहास में किसी एक व्यक्ति या परिवार की ओर से दिया गया सबसे बड़ा philanthropic gift बताया गया है। इस राशि का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड एनालिटिक्स में शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
इस योगदान के सम्मान में UNT के नए कॉलेज का नाम Anuradha and Vikas Sinha College of Artificial Intelligence and Advanced Analytics रखा जाएगा। कॉलेज में AI, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स और लर्निंग टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों को एक साथ लाया जाएगा। इसके तहत छह स्थायी एंडोमेंट्स बनाए जाएंगे, जिनसे छात्रों की स्कॉलरशिप, प्रोफेसरशिप, रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप को समर्थन मिलेगा। साथ ही Applied AI and Data Science Institute की स्थापना भी प्रस्तावित है।
विकास सिन्हा का UNT से खास अकादमिक रिश्ता है। उन्होंने यूनिवर्सिटी से इंफॉर्मेशन साइंस में PhD पूरी की और अब Broadcom की Mainframe Software Division में Vice President हैं। इससे पहले भी दंपति ने UNT में Data Science से जुड़े एंडोमेंट और Sinha Innovation Lab के लिए योगदान दिया था।
अनुराधा और विकास दोनों भारत में पले-बढ़े और शुरुआती शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। दोनों तीन दशकों से अधिक समय से अमेरिका में रह रहे हैं। उनका यह योगदान भारत से किया गया दान नहीं, बल्कि एक Indian-American alumni family की ओर से अपनी अमेरिकी यूनिवर्सिटी को दिया गया बड़ा philanthropic support है। सिन्हा ने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों को AI का इस्तेमाल करने के साथ-साथ उसे बनाने, समझने और जिम्मेदारी से लागू करने में सक्षम बनाना है।
