पूर्वी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: कांस्टेबल ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर सर्विस पिस्टल से खुद को भी मारी गोली

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी-विनोद नगर इलाके से एक दर्दनाक हत्या-आत्महत्या का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 38 घंटे बाद अपनी सर्विस पिस्टल से खुद भी आत्महत्या कर ली।

इस घटना ने पूरे इलाके और पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मनीष भाटी के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) में कांस्टेबल था।

मृतका प्रियंका (30) एक निजी स्कूल में कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले दोनों के बीच घरेलू विवाद हुआ था। सोमवार तड़के दोनों स्कूटर से घर से निकले और मेट्रो पिलर नंबर 90 के पास उनकी बहस फिर शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मनीष ने अपनी सरकारी सर्विस पिस्टल से प्रियंका को गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल प्रियंका को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने कई टीमों का गठन कर तलाश शुरू की। मंगलवार शाम मयूर विहार फेज-1 स्थित एक पार्क के पास उसका शव बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच के अनुसार उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।मामले में मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि शादी के बाद से प्रियंका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उन्होंने पहले महिला सुरक्षा सेल में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस हत्या, आत्महत्या और दहेज उत्पीड़न समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Author

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पैरामेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में

E20 पेट्रोल से लेकर गड्ढों तक: नितिन गडकरी के वायरल इंटरव्यू ने क्यों छेड़ दी नई बहस?

Leave a Reply