अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, ₹7 करोड़ की मांगी फिरौती

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी हर्षिता के नाम पर धमकी और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले एक व्यक्ति ने दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए ₹7 करोड़ की मांग की।

यह मामला तब सामने आया जब तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरे फोन कॉल और WhatsApp संदेश मिले। इसके बाद उन्होंने मोहाली के SSP से शिकायत की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर साइबर क्राइम टीम को जांच सौंपी।

जांच के दौरान पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड, IP लॉग और WhatsApp से जुड़े तकनीकी विवरणों की पड़ताल की। बाद में जांच से जुड़े सूत्रों ने इस धमकी को कथित तौर पर फिरौती वसूलने के लिए रची गई फर्जी कॉल बताया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल किया गया था।

AAP नेताओं ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए धमकी और फिरौती की मांग को खारिज किया। पार्टी नेताओं ने केजरीवाल की पहचान स्कूलों और अस्पतालों के काम से जोड़ते हुए तंज कसा। वहीं, जरनैल सिंह ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की।

Author

दिवाली से पहले घर लौट रहे LIC एजेंट की मौत, थार हादसे के बाद आरोपी को मिली जमानत

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने के आरोप, प्रशासन ने हटवाया सड़क से अतिक्रमण

Leave a Reply