15 फीट गहरे गड्ढे ने छीन ली मासूम की जान ग्रेटर नोएडा में लापरवाही बनी मौत की वजह

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कालाधाम सोसाइटी में 6 वर्षीय अव्यान सूर्य की दर्दनाक मौत ने पूरे दिल्ली-एनसीआर को झकझोर दिया है। शनिवार शाम करीब 6:45 बजे खेलते समय अव्यान एक 15 फीट गहरे पानी से भरे खुले गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।यह गड्ढा ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) ने सोसाइटी में पानी की समस्या दूर करने के लिए ट्यूबवेल निर्माण के तहत खुदवाया था।

लगातार बारिश के कारण गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया, लेकिन वहां न तो बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी बोर्ड और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था। खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। काफी देर की तलाश के बाद अव्यान को बाहर निकाला गया और यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अव्यान के पिता सिवान यादव, जो केंद्रीय विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल हैं, ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक रिहायशी सोसाइटी के अंदर इतना गहरा गड्ढा बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के कैसे छोड़ा जा सकता है।घटना के बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 125 के तहत मामला दर्ज किया। ठेकेदार मनोज जैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं GNIDA के जल विभाग के अधिकारियों आकाश कुमार और जॉनी कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया। GNIDA ने संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है।घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब निर्माण कार्यों में लापरवाही से जान गई हो।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में किसी भी खुदाई या निर्माण कार्य से पहले बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए।

वहीं एसडीएम सदर ने मौके का निरीक्षण कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और GNIDA ने भविष्य में सभी खुदाई स्थलों पर अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्देश जारी किया है।

Author

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड, भारत के खाते में 4 पदक, अब नीरज चोपड़ा और लवलीना पर नजर

क्या है Amendment Bill? संसद में क्यों मचा है शोर, और आपकी जिंदगी पर इसका क्या पड़ेगा असर?

Leave a Reply