नाबालिगों से कथित मारपीट मामले में सत्यम पंडित की गिरफ्तारी की मांग, AAP ने दिल्ली पुलिस को सौंपी शिकायत

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026: जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से लौट रहे दो नाबालिग बच्चों के साथ कथित मारपीट के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली पुलिस से आरोपी सत्यम पंडित के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।


AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने विधायक कुलदीप कुमार के साथ मंगलवार को नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा से मुलाकात कर संसद मार्ग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि अब पुलिस के पास शिकायत नहीं मिलने का कोई कारण नहीं बचा है और मामले में जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।


सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सत्यम पंडित नाम का व्यक्ति अपने साथ कुछ लोगों को लेकर घूमता दिखाई दे रहा है। आरोप के मुताबिक, जंतर-मंतर प्रदर्शन से वापस लौट रहे उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी दो नाबालिग बच्चों को रोका गया, उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें अपशब्द कहे गए


उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने की कोशिश भी की गई। पीड़ित बच्चों ने यह भी दावा किया है कि आरोपियों के पास हथियार हो सकते हैं। AAP नेता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर मौजूद होने के बावजूद पुलिस की ओर से शिकायत नहीं मिलने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर भी कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने बताया कि अब पीड़ित बच्चों और आरोपी से जुड़ी जानकारी के साथ आधिकारिक शिकायत सौंप दी गई है।


उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी कानूनी रास्ता अपनाएगी। डीसीपी सचिन शर्मा ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।


20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे पर भी सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि यह जांच होनी चाहिए कि पैलेट गन चलाने का आदेश किस अधिकारी ने दिया था और इस मामले की जानकारी सामने आने के बावजूद इसे सार्वजनिक होने में देरी क्यों हुई।


उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करें। अगर संस्थाएं सक्रिय रहेंगी तो लोगों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


वहीं, AAP विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि सत्यम पंडित के खिलाफ शिकायत इसलिए दी गई है क्योंकि दो नाबालिग बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग धर्म के नाम पर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Author

बाढ़ में डूबा असम लाखों लोग बेघर, काजीरंगा जलमग्न, राहत पर भी उठे बड़े सवाल

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला खिलाड़ियों का दबदबा, भारत के 10 में से 5 मेडल बेटियों के नाम

Leave a Reply