राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र प्रदर्शनकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को उठाया। इस दौरान कई छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं का विवरण दिया।

मुंबई की मॉडल और प्रदर्शनकारी रिया अहीर ने मीडिया से अपनी छवि बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ उस लड़की के तौर पर याद किया जा रहा है, जिसने पुलिस वैन को रोका था, जबकि उनका दावा है कि उन्होंने करीब 20 छात्रों को हिरासत में जाने से बचाया। रिया ने आरोप लगाया कि इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग, अपमानजनक टिप्पणियों और धमकियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि 27 जुलाई को शिकायत दर्ज कराने के बावजूद ऑनलाइन धमकियों पर एफआईआर नहीं हुई।

झारखंड की छात्र प्रदर्शनकारी नूतन टोपनो ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और हथियारों का इस्तेमाल किया गया। वहीं अन्य छात्राओं ने भी कथित तौर पर चोटों, डराने-धमकाने और पुलिस दबाव की घटनाओं का जिक्र किया।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि असली मुद्दा पेपर लीक करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई का है। उन्होंने कहा कि छात्रों को “माफी” नहीं बल्कि सरकार से जवाब और माफी की जरूरत है।

कांग्रेस नेता ने परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग करते हुए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, पेपर लीक की स्वतंत्र जांच, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों को नुकसान की भरपाई के लिए विशेष फंड बनाने का सुझाव दिया।

उन्होंने पुलिस कार्रवाई की जांच, धमकी देने वालों पर एफआईआर और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग दोहराई। राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह होना होगा।



Author

असम में 15 वर्षीय छात्रा की हत्या से मचा आक्रोश, Nirbhaya जैसी बर्बरता के आरोप-5 आरोपी गिरफ्तार

संसद में हंगामा, स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर छात्र आंदोलन तक विपक्ष-सरकार आमने-सामने

Leave a Reply