Kangana Ranaut Faces Backlash in Punjab Over Controversial Remarks, AAP Criticizes Strongly

कंगना रनौत के विवादित बयानों पर पंजाब में बढ़ा विरोध, AAP ने की कड़ी आलोचना

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत फिर से सुर्खियों में हैं। कंगना के किसानों को लेकर दिए गए बयान पर पंजाब में जोरदार विरोध हो रहा है। राजनीतिक दलों के नेता भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। इससे पहले भी उनकी नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ का पंजाब में विरोध हो चुका है।

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कंगना रनौत के विवादित बयानों पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कंगना लगातार पंजाब का माहौल खराब करने वाले बयान दे रही हैं। गर्ग ने रविवार को कहा कि कंगना कभी पंजाब के किसानों को बदनाम करती हैं, तो कभी पंजाबियों को आतंकवादी कहती हैं। उनके बयानों से ऐसा लगता है जैसे उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है, या फिर पार्टी की ओर से जानबूझकर उनसे ऐसे बयान दिलवाए जा रहे हैं।

गर्ग ने कहा कि किसान आंदोलन के समय से ही भाजपा पंजाब को निशाना बना रही है। जो भी मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे केंद्र सरकार बदनाम करने या परेशान करने की कोशिश करती है। पंजाब के साथ भी यही हो रहा है। आप नेता ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से अपील की कि वे कंगना के विवादित बयानों पर रोक लगाएं, क्योंकि इससे न सिर्फ पंजाबियों, बल्कि पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है।

Author

Hezbollah Attacks Amid Israel-Hamas Peace Talks in Cairo, Tensions Escalate

काहिरा में इजरायल-हमास शांति वार्ता के बीच हिजबुल्लाह ने किया हमला, तनाव बढ़ा

Ayatollah Ali Khamenei

ईरान-अमेरिका वार्ता: परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा के लिए खामेनेई की शर्तें