Indefinite Curfew Imposed in Imphal East and West Amid Renewed Violence and Protests in Manipur

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, कर्फ्यू के बाद पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद़

मणिपुर में फिर से हिंसा भड़कने और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ़्यू लगा दिया गया है। इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के प्रशासन ने क़ानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मंगलवार, सुबह 11 बजे से कर्फ्यू के आदेश जारी किए। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

सोमवार को जारी दो अलग-अलग आदेशों में इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के जिलाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू में दी गई छूट को रद्द करते हुए अगले आदेश तक पूर्ण कर्फ्यू लागू कर दिया है। कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण दी गई छूट को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, बिजली, पेट्रोल पंप, नगरपालिका अधिकारी, हवाई यात्रियों, अदालतों और मीडिया कर्मियों को कर्फ्यू से छूट दी गई है।

मणिपुर सरकार के संयुक्त सचिव (गृह) ने आदेश जारी किया कि इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम सहित पूरे राज्य में लीज लाइन, वीसैट, ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को पांच दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इंफाल पश्चिम प्रशासन ने अगले आदेश तक किसी भी व्यक्ति के अपने आवास से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं और मीडिया कर्मियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Author

BJP Leader Shyam Sundar

पटना में बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी नेता श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत

sitaram yavhury

सीताराम येचुरी का निधन: सीपीएम महासचिव का दिल्ली के एम्स में हुआ निधन