29 जुलाई की सुबह की शुरुआत करें Middle East की 10 सबसे अहम ख़बरों से। ईरान, ग़ज़ा, यमन, इराक़, तुर्की और लेबनान में क्या हुआ — जानिए Pal Pal News की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में।
1. 🇮🇷 ईरान की इंटेलिजेंस कार्रवाई का बड़ा खुलासा
ईरानी सुरक्षा एजेंसी ने 12 दिन की जंग के दौरान 20+ मोसाद एजेंट्स को पकड़ा है। दर्जनों लोगों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शन के ज़रिए sabotage की साज़िश में पकड़ा गया है।
2. 🇾🇪 यमन की धमकी — अब चीन, तुर्की, मिस्र और UAE को भी निशाना
यमनी अफ़वाज ने एलान किया है कि इज़राइल से जुड़े सभी जहाज़, चाहे वो किसी भी देश के हों — अब टारगेट होंगे। चौथे फेज़ की नौसैनिक कार्रवाई शुरू।
3. 🇵🇸 ग़ज़ा में नई बमबारी, बच्चों की शहादत
इसराईली हमलों में ख़ान यूनुस और रफ़ा में बच्चों और महिलाओं की मौत हुई है। अस्पतालों की हालत बेहद खराब, और राहत अब भी रुकी हुई।
4. 🇮🇶 इराक़ी डिफेंस सिस्टम ने विदेशी ड्रोन गिराया
बग़दाद के बाहर एक संदिग्ध ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया है। इराक़ी सेना का कहना है — अमरीकी और इसराईली जासूसी बढ़ गई है।
5. 🇱🇧 हिज़्बुल्लाह ने सीमा पर दोबारा हमला बोला
दक्षिण लेबनान से रॉकेट फायरिंग जारी है। इसराईली सेना के दो किलों को टारगेट किया गया — जवाबी फायरिंग में कई घायल।
6. 🇹🇷 तुर्की के रक्षा मंत्री का बयान
तुर्की ने कहा है कि अगर इज़राइल ने ग़ज़ा में हमले नहीं रोके, तो OIC और मुस्लिम मुल्कों को सीधे सैन्य दबाव बनाना होगा।
7. 🇮🇷 ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का शो ऑफ फोर्स
तेहरान में IRGC ने भारी हथियारों की नुमाइश की — ड्रोन्स, बंकर बस्टर मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम दिखाया गया।
8. 🇾🇪 हौथी मीडिया ने जहाज़ की फुटेज जारी की
‘ETERNITY C’ जहाज़ पर हमले के बाद उसका rescue ऑपरेशन दो दिन चला — जिसमें क्रू को ज़िंदा निकाला गया। ये वीडियो अब जारी किया गया है।
9. 🌍 UN में इज़राइल पर बायकॉट की मांग बढ़ी
48 देशों के मानवाधिकार संगठनों ने मिलकर UN को ज्ञापन सौंपा — जिसमें इज़राइल से arms embargo की मांग की गई है।
10. 🇮🇶 इराक़ की संसद में Palestine Solidarity Week मनाने का प्रस्ताव
इराक़ी सांसदों ने मांग की है कि हर साल जुलाई के आखिरी हफ्ते को “फ़लस्तीन यकजहती सप्ताह” के तौर पर मनाया जाए।https://youtu.be/MqPKi-2WoJw
