18 साल की जिया राय ने रचा इतिहास, Triple Crown पूरा करने वाली बनीं पहली महिला पैरा-स्वीमर

18 वर्षीय भारतीय पैरा-स्वीमर जिया राय ने ओपन-वॉटर स्विमिंग की दुनिया में ऐसा इतिहास रचा है, जो आने वाले वर्षों तक मिसाल बना रहेगा। जिया ने 30 अगस्त 2026 को न्यूयॉर्क में 48 किलोमीटर लंबी 20 Bridges Swim को 8 घंटे 53 मिनट में पूरा कर Open Water Swimming का प्रतिष्ठित Triple Crown हासिल कर लिया।

इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा-स्वीमर और ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से जुड़ी पहली बालिका बनीं।


जिया का यह सफर तीन बेहद चुनौतीपूर्ण तैराकियों से मिलकर बना। उन्होंने 2024 में English Channel, 2025 में Catalina Channel और अब 2026 में Manhattan के चारों ओर 20 Bridges Swim को पूरा किया। इस दौरान तैराकों के लिए पानी से बाहर निकलना या नाव को छूना प्रतिबंधित होता है, जबकि भोजन और पानी भी विशेष तरीके से दिया जाता है।

जिया की कहानी उनकी उपलब्धि से कहीं पहले शुरू होती है। दो साल की उम्र में उनके ASD और speech delay का पता चला था। शुरुआती वर्षों में परिवार को सामाजिक तानों और अलगाव का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों की सलाह पर शुरू हुई swimming धीरे-धीरे उनकी ताकत बन गई। उनकी मां रचना राय ने जिया की ट्रेनिंग के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी।


सिर्फ 11 साल की उम्र में 14 किलोमीटर की समुद्री तैराकी से शुरुआत करने वाली जिया ने आगे चलकर Palk Strait पार किया, लंबी दूरी की कई ओपन-वॉटर तैराकियां पूरी कीं और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।


जिया अपनी उपलब्धियों को सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं मानतीं। उनका संदेश साफ है-ऑटिज्म किसी बच्चे की क्षमता की सीमा नहीं है। अब उनका सपना पैरालिंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। तिरंगा लेकर समुद्र की लहरों को चुनौती देने वाली जिया आज उन लाखों परिवारों के लिए उम्मीद की एक मजबूत तस्वीर बन चुकी हैं, जो अपने बच्चों की अलग क्षमताओं को दुनिया के सामने पहचान दिलाना चाहते हैं।



Author

चार साल की आलेना ने चौंकाया देश, 195 देशों से लेकर अंतरिक्ष तक की जानकारी उंगलियों पर

NH-66 पर मौत का मोड़: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 8 युवाओं की दर्दनाक मौत

Leave a Reply