Bharat Bandh Today News Live Updates: बुधवार को दलित और आदिवासी संगठनों ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। यह बंद हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर आयोजित किया गया है।
‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने अपनी मांगों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल है।
क्यों बुलाया भारत बंद?
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों एक फैसला सुनाया था, जिसमें कहा गया था कि सभी SC-ST जातियां और जनजातियां समान वर्ग नहीं हैं. कई जातियां ज्यादा पिछड़ी हो सकती हैं. इसके लिए अदालत ने सीवर की सफाई करने वाले और बुनकर का काम करने वालों का उदाहरण दिया था. उन्होंने कहा कि ये दोनों ही जातियां SC कैटेगरी में आती हैं. इस जाति से आने वाले लोग बाकी लोगों से ज्यादा पिछड़े हैं.
अब कुछ और नहीं बचा, भारत बंद पर जयंत सिंह
एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज हो रहे देशव्यापी भारत बंद को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी थी, इसके बाद कानून मंत्री ने संसद में इसपर स्पष्टीकरण भी दे दिया. कैबिनेट ने भी अपनी राय साफ कर दी है तो अब कुछ और नहीं बचा है.”रांची में टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन
झारखंड के रांची में भारत बंद समर्थकों ने SC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा हाथों में बैनर लिए सड़क पर उतरा.आरक्षण के विरोध में अजमेर में बाइक रैली
राजस्थान में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के दौरान आज बाइक रैली निकाली. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में नीले झंडे लहरा रहे थेग्वालियर में पुलिस के पुख्ता इंतजाम
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत बंद को लेकर पुलिस के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं. आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने SC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध और इसे पलटने की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है. पुलिस किसी भी स्थिति के लिए तैयार है और कानून-व्यवस्था संभाले हुए है. आगरा में हजारों प्रदर्शनकारियों ने किया MG रोड जाम
भारत बंद के दौरान आगरा के जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने एमजी रोड जाम कर दिया है.जोधपुर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे बंद समर्थक
राजस्थान के जोधपुर में भारत बंद का असर देखा जा रहा है. DCP जोधपुर पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने कहा, “आज का जो प्रस्तावित भारत बंद है इसके संबंध में जालोरी गेट पर विभिन्न संगठनों के लोग आने शुरू हुए हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह लोग 11 बजे तक एकत्रित होकर जुलूस रवाना करेंगे और कलेक्टर को ज्ञापन देंगे. सभी लोगों से अपील की गई है कि वे प्रदर्शन को शांतिपूर्वक रखें.मुरादाबाद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के भारत बंद के दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं. जगह-जगह पुलिस तैनात है, जो कि यह सुनिश्चित कर रही है कि शहर में ट्रैफिक को जाम न किया जाए. आगरा में रैली के जरिए विरोध-प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के आगरा में ‘आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति’ ने भारत बंद के दौरान हाथों में झंडे लेकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने जनकर नारेबाजी भी की.
