"Leader of Opposition Rahul Gandhi Rides DTC Bus, Engages with Drivers and Marshals on Key Issues"

“राहुल गांधी ने डीटीसी बस में किया सफर, ड्राइवरों और मार्शलों से की अहम मुद्दों पर चर्चा”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (28 अगस्त 2024) को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस चालकों और मार्शलों से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर बस डिपो के पास बस चालकों और मार्शलों से बातचीत की।

राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने व्हाट्सऐप चैनल पर साझा करते हुए लिखा, “दिल्ली में ड्राइवर और कंडक्टर भाइयों और बस मार्शलों से मुलाकात और चर्चा हुई। फिर डीटीसी बस में एक मज़ेदार सफर। अपनों के साथ, उनके मुद्दों पर बात!”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी की इस बस यात्रा की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “जनता की सेवा में जुटे ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल कैसे महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन और पेंशन की समस्याओं के बीच अपना जीवन गुजारते हैं? देश में करोड़ों लोग ऐसी आर्थिक असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं। उनकी समस्याओं को सुनना और समझना जरूरी है।”

प्रियंका गांधी ने कहा, “राहुल गांधी लगातार इन लोगों की बात सुन रहे हैं और उनके लिए न्याय की आवाज उठा रहे हैं। आज उन्होंने डीटीसी की बस में यात्रा कर ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से मिलकर उनकी समस्याएं समझीं।”

इसी महीने राहुल गांधी ने कैब में सफर कर उसके ड्राइवर से काम के बारे में चर्चा की थी और बाद में उस ड्राइवर के परिवार से भी मुलाकात की थी। उन्होंने इस यात्रा का पूरा वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया था।

Author

Delhi Municipal Corporation Announces Ward Committee Elections for September 4

दिल्ली नगर निगम की सभी 12 वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को

"Farmers Protest Against Kangana Ranaut's Controversial Remarks, Block Road in Anger"

हापुड़ पुलिस एक बार फिर से पुतला लेकर भाग गई