नई दिल्ली: अफ्रीका में फैल रहे Ebola वायरस के खतरे के बीच भारत और African Union ने चौथे India-Africa Forum Summit को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह सम्मेलन 28 से 31 मई तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाला था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, DR Congo में Ebola outbreak के बाद बढ़ती चिंताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया। World Health Organization (WHO) ने इस outbreak को international concern वाली public health emergency बताया है।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि भारत सरकार, African Union और African Union Commission के बीच स्वास्थ्य स्थिति को लेकर लगातार चर्चा हुई, जिसके बाद सम्मेलन को बाद में आयोजित करना “उचित” माना गया।
यह summit भारत और अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, ऊर्जा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा था। कई अफ्रीकी नेताओं ने इसमें शामिल होने की पुष्टि भी कर दी थी।
उधर भारत के सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की गई है। DR Congo, Uganda और South Sudan से आने वाले यात्रियों की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से कहा है कि अगर उन्हें बुखार, कमजोरी या Ebola से जुड़े किसी भी लक्षण का एहसास हो तो तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर को जानकारी दें।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज़ ने यात्रियों को 21 दिनों तक स्वास्थ्य लक्षणों पर नजर रखने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि summit का टलना भारत की अफ्रीका नीति और क्षेत्रीय कूटनीति पर असर डाल सकता है, क्योंकि हाल के वर्षों में भारत अफ्रीकी देशों के साथ अपने रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था।
